शिव मंदिर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ० संतोष कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि हवलदार सिंह एवं ओंकर पाण्डेय एवं सिद्धार्थ नाथ सिंह का स्वागत हुआ।

आजमगढ़ 30 अप्रैल मंगलवार को सदर लोकसभा क्षेत्र के जाफरपुर शिव मंदिर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ० संतोष कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि हवलदार सिंह एवं ओंकर पाण्डेय एवं सिद्धार्थ नाथ सिंह का स्वागत हुआ। कार्यक्रम के संयोजक संतोष गिरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र त्रिपाठी ने किया और संचालन बीजेपी सरायमीर मंडल के उपाध्यक्ष डॉ० अजय कुमार पाण्डेय ने किया।

पूर्व सांसद डॉ० संतोष सिंह ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुये कहा भाजपा में शामिल होने के बाद यहां के संभ्रांत लोगों द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आज चुनाव का दौर चल रहा है।

बीजेपी में शामिल होने का मेरा यही उद्देश्य था कि बीजेपी ही यह एक ऐसा राष्ट्रीय दल है जो देश को सुरक्षित रखते हुये विकसित भारत के निर्माण की कल्पना को पूरा कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से देश का विकास किया है और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जिस तरह से जीतने के बाद लगातार क्षेत्र में रहकर जनता की सेवा किया है ऐसा मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सदर लोकसभा में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

हवलदार सिंह ने अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जिस तरह से देश का विकास किया है और विश्व में भारत का परचम लहराया है ऐसा में दावे के साथ कर सकता हूं कि बीजेपी अपने लक्ष्य 400 पार को निश्चित पूरा करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

कार्यक्रम में बलवंत सिंह बलराम सिंह सुजीत सिंह सिंहासन यादव टी पी सिंह जय प्रकाश पाण्डेय राम सिंह दीपक सिंह रामबचन सिंह अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button