समाज में सेवा करसही आचरण से पूर्व प्रधान विमला सिंह के किये गये कार्य को किया याद करते रहेंगे लोग

माधोपुर की पूर्व प्रधान की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन 

 

रिपोर्टर संजय सिंह

रसड़ा (बलिया) मानव का जीवन, मिला है जो संसार में सबसे श्रेष्ठ है मानव को इस जीवन में सबके प्रति सम्मान संस्कार रहित आचरण से इसे अपने मानवीय जीवन में समाज तथा समाज के नव सृजन समाज के सेवा के लिए किए गए कृतित्व ही मानव को महान बनाता हैं। यह मानव शरीर नश्वर है जिससे सत्कर्म से समाज में अपने परिवार के आलावा समाज को भी अपना समझ कर अपने दायित्व को निभाने से व किये कार्य से समाज में व्यक्तित्व व कृतित्व के ही बदौलत अमर रहता है लोग याद करते है और काल के कलेजे पर अंकित उसके व्यक्तित्व का चिन्ह सदियों तक स्मरणीय होता है। एेसे ही व्यक्तित्व के धनी थीं रसड़ा के माधोपुर गांव की पूर्व प्रधान श्रीमती विमला सिंह का माधोपुर में स्व. विमला सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित पुण्यतिथि समारोह को संबोधित व सराहना करते हुए वक्ताआें ने उपर्युक्त बाते कहीं। इसके पूर्व स्व. विमला सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। माधोपुर गांव के पूर्व प्रधान अरूण सिंह एडवोकेट ने कहा कि स्व. विमला सिंह का सामाजिक व राजनीतिक जीवन प्रेरणाप्रद रहा है। उन्होंने अपने कर्म व आचरण से उच्च आदर्श व उच्च बिचारों से प्रतिमानों को स्थापित किया। आज जरूरत है कि उनके आदर्शों उनके द्वारा किये कार्यो से सबक लेकर आत्मसात कर समता मूलक समाज के सृजन किया जाय ताकि सामाजिक समरसता बलवति हो सके। पूर्व प्रधान अरूण सिंह द्वारा वृद्ध आश्रम पहुंचकर बृद्धजनों का अंगस्त्रम प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। ग्रामप्रधान प्रमोद कुमार, संतोष पांडेय, शिवमंगल सिंह, बंशबहादुर सिंह, भानु गुप्ता, सुरेश सिंह, विक्रम सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, श्रीकेश सिंह राजेश गिरी, चंद्रभान सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

रसड़ा के माधोपुर की पूर्व प्रधान स्व. विमला सिंह के पुण्यतिथि पर बुजुर्गों को सम्मानित करते अरूण सिंह एडवोकेट।

Related Articles

Back to top button