Mumbai news:राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान मे दिवा में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न
रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई: दिवा पूर्व में मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरूवात बिपिन दुबे व विजय दुबे के हाथो दीप प्रज्ज्वलन व भगवान शंकर भगवान की वंदना के साथ हुआ
होली मिलन समारोह में मशहूर गायक नाना मिश्र और राहुल दुबे के द्वारा संगीत का मंचन किया गया! इस दौरान उत्तर भारत के प्रसिद्ध लोकगीतों के अलावा एक से बढ़कर एक अवधी हिंदी व भोजपुरी के गीत प्रस्तुत किए । जिस पर सभी भाई बहनो और माताओ ने जमकर नृत्य किया!होली मिलन समारोह के आयोजक राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बिपिन कुमार दुबे ने पत्रकारों से कहा की होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। होली मिलन समारोह समाज के सभी तबकों को जोड़ने का कार्य करता है। हमारे देश में मनाए जाने वाले सभी पर्व सभ्यता और संस्कृति से जुड़े हैं।सभी को इस त्योहार को मिल कर मनाना चाहिए। इस त्योहार का रंग तभी चढ़ता है जब लोग प्रेम और भाईचारगी के साथ त्योहार मनाते हैं। रंग न तो गरीब-अमीर देखता है और न ही बड़े और छोटों का भेद जानता है इसलिए समस्त हिंदू जनमानस को संगठित होकर गौ माता को राष्ट्र माता व भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अग्रसर रहना चाहिए।