आजमगढ़:पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी
रिपोर्ट अशहद शेख
आजमगढ़:फूलपुर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामनाथ निवासी मानपुर थाना फुलपुर आजमगढ़ ने वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा वादिनी द्वारा शादी के लिये पूछने पर सुनील द्वारा गाली गलौज व जान से मारने की दी गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-160/2024 धारा 376/504/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। बुधवार को व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामनाथ निवासी मानपुर थाना फुलपुर आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष को माहुल मोड से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।