ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय की वृद्धि के लिए विधायक को सौपा ज्ञापन।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
भलुअनी ,देवरिया।
आज उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपद देवरिया के बैनर तले विकासखंड बरहज, भलूअनी, भागलपुर, देवरिया सदर एवं सलेमपुर के ग्राम रोजगार सेवको ने मेरे नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र बरहज के लोकप्रिय एवं यशस्वी विधायक दीपक मिश्र शाका जी से मुलाकात कर मानदेय वृद्धि हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन पत्र सौपा।
माननीय विधायक जी ने ज्ञापन पत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को ग्राम रोजगार सेवकों के समस्याओं के समाधान के लिए पत्र लिखा।
इस दौरान जिला प्रभारी प्रभाकर पाठक, जिला उपाध्यक्ष गण संजय सिंह, जितेंद्र भारती, ब्लॉक अध्यक्ष सलेमपुर देवाशीष यादव , जिला संयुक्त मंत्री रजनीश कुमार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष देवरिया सदर सुनील धर द्विवेदी, बलवंत कुमार, दिनेश प्रसाद, हरेकृष्ण तिवारी,रोहित मिश्रा, आशुतोष तिवारी, बबलू प्रसाद, अमित सिंह, संतोष मिश्रा, तुषार कांत, दीनानाथ यादव, शिवानंद, पारस, विनय दुबे, धर्मेंद्र कुमार, शेरबहादुर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
अरुण कुमार मिश्र
प्रदेश प्रवक्ता/ जिलाध्यक्ष देवरिया
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ