स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग देवरिया प्रचलित मूल्यांकन सूची का पुनिरीक्षण। 

 

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय ने बताया है कि स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग देवरिया द्वारा प्रचलित मूल्यांकन सूची के पुनरीक्षण का कार्य शासनादेश दिनांक 09 मई 2013 में दिये गये निर्देश एवं प्रारूप प्रस्तावित कर दिया गया है। अगस्त 2024 से प्रभावी होने वाली प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर 29 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी देवरिया द्वारा समीक्षा की गयी।

अधिवक्तागण दस्तावेज लेखकों, सामान्य जनता एवं जनपद के समस्त प्रबुद्ध जनों से उन्होंने अनुरोध किया है कि प्रस्तावित मूल्यांकन सूची का अवलोकन करने के उपरान्त अपना सुझाव सम्बन्धित उप निबन्धक कार्यालय, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन कार्यालय अथवा अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) देवरिया के कार्यालय में 07 अगस्त 2024 की 5 बजे सायं तक उपलब्ध कराएं, ताकि बहुमूल्य सुझावो के दृष्टिगत तर्कसंगत एवं औचित्यपरक निस्तारण करते हुए पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची वर्ष 2024 लागू की जा सके। प्रस्तावित मूल्याकंन सूची सम्बन्धित उप निबन्धक सहायक महानिरीक्षक निबन्धन व अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के कार्यालय में अवलोकनार्थ उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button