मुंबई:हर्षोल्लास के ससथ संपन्न हुआ भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह का आयोजन
रिपोर्ट:रोशन लाल
मुंबई- जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति (रजि.)द्वारा श्री गुरु नानक सचखंड दरबार, धर्मशील कम्यूनिटी हाल,जी. जी. रोड़ मुलुंड काॅलोनी, मुलुंड पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह का आयोजन जगदीश शर्मा ठाकुर (मुंबई अध्यक्ष) द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध समाज सेवक नानजी खिमजी ठक्कर ठाणावाला एवम चरण सिंह सप्रा (कार्याध्यक्ष मुंबई कांग्रेस) उपस्थित रहे।सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह किशोर भाई मुडेकल (सचिव मुंबई कांग्रेस),डॉ.सचिन सिंह,डॉ.आर.एम.पाल (महासचिव उत्तर भारतीय सेल महाराष्ट्र कांग्रेस),कांग्रेस नेता विट्ठल सातपुते नीता बेन जोशी (अध्यक्ष मुलुंड महिला कांग्रेस),भीमा रेड्डी,नीता त्रिवेदी,विक्रांत कुमार ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, आनन्द प्रकाश शर्मा, रश्मि यादव,बैजंती ठाकुर, वंदना ठाकुर,
आकाश शर्मा,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक जगदीश शर्मा (ठाकुर)*मुंबई अध्यक्ष ( जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति रजि.) के जन्म दिवस पर सभी अतिथीयों ने केक काट कर,शाल, पुष्प गुच्छ देकर
सम्मान किया।
सभी अतिथियों का सत्कार शाल एवम पुष्प गुच्छ देकर संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर बोलते हुये डॉ.बाबुलाल सिंह ने कहा कि प्रखर समाज वादी नेता,बिहार के दो बार मुख्य मंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर की सौवींजयंती पर भारत सरकार द्वारा उन्हे भारत रत्न सम्मान दिये जाने पर उनका अभिवादन एवम उनके द्वारा
समता मूलक समाज के निर्माण हेतु किये गये कार्यों को याद करने हेतु हम सभी यहां इकट्ठा हैं।इस अवसर पर भोजपुरी लोकगीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीमती प्रियंका दुबे एवम राजा रसिया, द्वारा प्रस्तुत किया गया।