लोकसभा चुनाव 2024 : सातों विधानसभा में बनेंगे पिंक बूथ, महिला वोटरों का फूलों से होगा स्वागत
रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगों को अकर्षित करने कगे लिए बलिया जनपद की सातों विधानसभाओं में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे…
: बलिया आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगों को अकर्षित करने कगे लिए बलिया जनपद की सातों विधानसभाओं में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे। सभी पिंक बूथ पर सजावट होगी और रंगोली बनाई जाएगी। महिला वोटर का फूलों से स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर एक-एक मॉडल युवा बूथ और एक-एक दिव्यांग बूथ बनाए जाएंगे।
पिंक बूथ पर पीठासीन अधिकारी भी होंगी महिला
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्रों में एक-एक पिंक बूथ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। एक बूथ पर चार महिलाएं मौजूद रहेंगी। इसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय की तैनाती की जाएगी। पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। बूथ को अच्छे ढंग से सजाया जाएगा। इसके अलावा पिंक बूथ में सभी जरूरी सुविधाएं रहेंगी। जिले में तीन लोकसभा बलिया, सलेमपुर और घोसी (आंशिक) और सात विधानसभा हैं। यहां मतदान के लिए 1396 मतदान केंद्र और 2606 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में बनने वाले पिंक बूथ पर चुनाव कराने का जिम्मा महिलाओं के पास होगा।
महिला मतदान कार्मी व सुरक्षा कर्मी होंगी तैनात
पिंक मतदेय स्थल पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाएं ही होंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पिंक बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। बूथ में सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था होगी। साथ ही महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें, इसके लिए आंचल केंद्र भी बनाया जायेगा।
बड़ी स्क्रीन पर होगी दिखाई जायेगी लघु फिल्म
जिला प्रशासन स्वीप कार्यक्रम के तहत तहसील मुख्यालयों पर बड़ी स्क्रीन की एलईडी लगवाई जाएगी। स्वीप के नोडल व डीआईओएस रमेश सिंह ने बताया कि एलईडी स्क्रीन पर लघु फिल्म प्रसारित होगी। इसमें देश की नामचीन हस्तियां, कलाकार व खिलाड़ी आदि लोगों को उनके वोट का महत्व बताएंगे। बीच- बीच में कार्टून फिल्म के माध्यम से कभी मोटू-पतलू तो कभी चाचा चौधरी वोट डालने के फायदे व न डालने के नुकसान बताएंगे