न्यूयॉर्क ने रचा इतिहास:भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने सबसे युवा और पहले मुस्लिम मेयर,नेहरू के शब्दों’ से दी जीत पर भावनात्मक प्रतिक्रिया

New York makes history: Indian-origin Zohran Mamdani becomes the youngest and first Muslim mayor, giving an emotional response to his victory with 'Nehru's words'

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

न्यूयॉर्क सिटी ने एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनते हुए मंगलवार रात नई कहानी लिख दी। भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी ने शहर के मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। ममदानी न केवल न्यूयॉर्क के सबसे युवा मेयर बने हैं, बल्कि वे पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के प्रवासी भी हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित पद को हासिल किया है।उनकी जीत ने न केवल अमेरिकी राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए भी गर्व का क्षण रच दिया है।जब जोहरान ममदानी मंच पर आए, तो उनका भाषण जितना भावनात्मक था, उतना ही प्रेरणादायक भी। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक भाषण ‘Tryst with Destiny’ के उद्धरण से की। ममदानी ने कहा

“आपके सामने खड़े होकर मुझे जवाहरलाल नेहरू के शब्द याद आते हैं —

इतिहास में कभी-कभी ऐसा क्षण आता है जब हम पुराने से नए युग में कदम रखते हैं, जब एक युग समाप्त होता है और जब एक राष्ट्र की लंबे समय से दबाई गई आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है।आज रात, न्यूयॉर्क ने वही किया है। हमने पुराने से नए युग में कदम रख लिया।”

उनके इन शब्दों ने सभागार में मौजूद हजारों समर्थकों को भावुक कर दिया।

जोहरान ममदानी की यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि यह विविधता, समावेश और समानता के मूल्यों की भी विजय है। एक ऐसे समय में जब पूरी दुनिया सामाजिक विभाजनों से जूझ रही है, ममदानी की यह जीत बताती है कि न्यूयॉर्क जैसी महानगरों की आत्मा अभी भी उम्मीद और प्रगतिशील सोच से भरी हुई है।न्यूयॉर्क के लोगों ने इस चुनाव में बदलाव और नए विचारों पर भरोसा जताया है,और ममदानी की यह ऐतिहासिक जीत उस भरोसे की गूंज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button