डॉ,सोन्या पाटील को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी के प्रसिद्ध समाज सेवक दानशूर, समाज कल्याण न्यास प्रतिष्ठान के संस्थापक तथा स्व, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के अनुयाई (यूबीटी) गट के ठाणे लोकसभा संपर्कप्रमुख धर्म सेवक डॉ, सोन्या पाटील को समाज भूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार समाज के प्रति समर्पण भावना के साथ कार्य करने वाले समाज सेवको को प्रदान की जाती है। डॉ, सोन्या काशीनाथ पाटील को *पुण्यश्लोकअहिल्यादेवी होलकर* राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने की तैयारी १० अप्रेल २०२५ को शाम ५ बजे यशवंत राव चव्हाण सभागृह, नरिमन पॉईंट, मुंबई में आयोजित किया गया है।
भिवंडी वाशियों ने इस पुरस्कार के लिये डॉ,सोन्या काशीनाथ पाटील को चुने जाने पर खुशियां जाहिर की है। यह पुरस्कार सोन्या पाटील को उनके उतकृष्ट प्रदर्शन तथा सामाजिक कार्यों को देखते हुए चुना गया है। सन २०२० और २०२१ दो वर्षों तक स्थगित कर दिया गया था।परंतु इन दो वर्षां का पुरस्कार महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल महामहीम भगतसिंह कोश्यारी कीअध्यक्षता में राजभवन, मुंबई में सम्मान पुर्वक संपन्न किया गया था। और अब २०२४ का पुरस्कार वितरण तेलंगणा के राज्यपाल माननीय महामहीम जिष्णु देव वर्मा के नेतृत्व में संपन्न होगा। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के वंशज व महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापती माननीय राम शिंदे के उपस्थिति मे संपन्न होने जारहा है। इस पुरस्कार के आयोजक पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी धर्मपीठ की तरफ से डॉ.सोन्या काशिनाथ पाटील समाज कल्याण न्यास, महाराष्ट्र राज्य के संस्थाा के संस्थापक अध्यक्ष को प्रदान किया जायेगा। धर्म सेवक सोन्या पाटील को पुरस्कार की घोषणा के बाद पुर्व मुख्यमंत्री तथा युबीटी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सांसद संजय राऊत शिवसेना नेता भास्करराव जाधव विधायक सुनीलप्रभू पुर्वविधायक रुपेश म्हात्रे. महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के राज्य सरचिटणीस डॉक्टर विश्वास आरोटे दैनिक स्वराज्य तोरण के संपादक डॉक्टर किशोर पाटील पत्रकार सुरेंन्द्र ततिवारी पत्रकार रवि तिवारी ने अभिनंदन बधाई भेजी है।