आजमगढ़:गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा बाइक व कार रैली निकाली
आजमगढ़: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिछड़ा मोर्चा भाजपा जिला लालगंज आलोक सिंह चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाइक व फोर व्हीलर रैली निकाली। शुभारंभ बाबा विश्वनाथ मंदिर गंभीरपुर से किया गया।बाइक रैली जानसठ रोड होते हुए मुहम्मदपुर फरिहा तिराहा (सैनिक ढाबा) से होते हुए वापस कोहड़ौरा क्षेत्र में संपन्न हुईबाइक व कार रैली में पूर्व प्रधान नन्दकेश्वर सिंह चौहान खरांटी, प्रधान मुन्ना चौहान, प्रधान राजेश,हमजा,हरीश, मेवालाल,साहबलाल ,समीर हरेंद्र चौहान,सुरेंद्र सोनकर,इंद्रेश विशाल यादव,राजेंद्र यादव,अग्रसेन चौहान, अवधेश चौहान समेत बड़ी संख्या में दो पहिया चार पहिया वाहन मौजूद थी।