Azamgarh news:जब कुदरत की पड़ी मार तो लाखों की ठगी करने वाला सिविल इंजीनियर हुआ गिरफ्तार,ठगी करने के बाद पीड़ितों को सुनारहा था गलियों की शहनाई लेकिन जब गिरफ्तार हुआ तो पुलिस को देने लगा बीबी बच्चों की दुहाई

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साइबर अपराधी सिविल इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर लोगों से दोस्ती करता था। और नूरानी चेहरा वाली महिलाओं का फोटो दिखाकर लोगों को दीवाना बनता था।ओरोप् है कि आरोपी द्वारा महंगे गिफ्ट व करोड़ों रुपये देने के बहाने 18 लाख की साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया।जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर 2022 को राजेश कुमार, निवासी व थाना सिधारी आजमगढ़ ने साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया की फेसबुक पर विदेशी महिला लूसी चार्लाेट ने दोस्ती कर 25,000 यूके पाउण्ड व महंगे उपहार देने के नाम पर मुझसे करीब 18 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, एंव पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। उक्त अभियोग की विवेचना से नवादा व नालन्दा बिहार अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 07 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया था, जिसमें 5 अभियुक्तों को पूर्व में बिहार राज्य के नवादा व नालंदा से गिरफ्तार किया गया था। मुख्य अभियुक्त सिविल इंजीनियर धीरज सिंह की तलाश की जा रही थी। 9 अगस्त को वांछित मुख्य अभियुक्त धीरज सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी केएच नं0 1273 गली नं. 15 के ब्लाक स्वरूप नगर लिबास पुर नार्थ वेस्ट दिल्ली व स्थायी पता ग्राम भटौला थाना हरदुआगंज पोस्ट शेखुपुर जलाली जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को मोबाइल लोकेशन के आधार पर कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।इसकी गिरफ्तारी के बाद साइबर माफियाओं मे हड़कम्प मचने की चर्चा जोरों पर चल रही है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button