Azamgarh:विजय बहादुर पाठक ने बढ़ाया पार्टी का सम्मान तेज हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान
विजय बहादुर पाठक ने बढ़ाया पार्टी का सम्मान तेज हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान
रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज ब्लॉक के गोसड़ी गांव में मंगलवार को उक्त गांव निवासी व भाजपा के सक्रिय कार्य करता राजेश राय उर्फ गामा राय ने पार्टी द्वारा चलाए जारहे सदस्यता अभियान के तहत लग भग 200 नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया। और इसी कड़ी मेनमंगलवार की शाम अपने मकान पर नए सदस्यों की एक मीटिंग रखी थी ।जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एम एल सी विजय बहादुर पाठक थे।उन्होंने सबसे पहले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात नए सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों ने पार्टी से जुट कर पार्टी का सम्मान बढ़ाया है।आनेवाले दिनों में पार्टी भी आप लोगों का सम्मान बढ़ाएगी।उन्हों ने नए सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को यह जानकारी देने के लिए बुलाया गया है कि इस पार्टी में लोग 6 वर्ष के लिए सदस्य होते हैं।और 6 वर्ष पूरा होते ही सबकी सदस्यता खत्म हो जाती है। इसके बाद पुनः नया सदस्य बनाकर पार्टी का विस्तार किया जाता हैं। इसी कड़ी में पार्टी का 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा होगया था जिसके तहत देश प्रदेश जोन मंडल जिला ब्लाक और गांव स्तर तक की इकाइयों को पार्टी ने भंग दिया और पुनः नया सदस्यता अभियान चला रही है जिसके तहत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 सितंबर को अपनी सदस्यता ग्रहण किया। इसके बाद पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाकर सबको नए तरीके से पार्टी का नया सदस्य बनाया जरहा है।यही लोग आगे चल कर पार्टी के समस्त पदों पर आसीन होंगे। इनके अलावा पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल एडोकेट , बहादुर चौबे ऋतिक जायसवाल आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया।
इस मौके पर राजेश राय उर्फ गामा राय भैरो राय ,अशोक राय ,सुरेंद्र यादव,रुद्रेस राय,सोनू राय,आलोक जायसवाल चेयरमैन जयपुरिया विद्यालय,विशाल जायसवाल चेयरमैन वेदांता हास्पीटल, ऋतिक जायसवाल, ग्रीस पाठक, बहादुर चौबे,अशोक राय ,मनोज यादव निजामबाद आदि गडमान्य लोग मौजूद थे।