आजमगढ़ में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

आजमगढ़ के दावनपारा गांव निवासी एक युवती ने रविवार रात फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है।पवई थाना क्षेत्र के दावनपारा गांव निवासिनी रूपम मौर्या (22) बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई। रात में किसी वक्त मंडई में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button