Mumbai news:युवाओं को मैदानी खेल खेलना चाहिए: दीपक (बाबा) हांडे

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुम्बई: वर्तमान समय में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उसके बाद भी युवा पीढ़ी मोबाईल पर व्यस्त दिखाई देती है। जिसके कारण उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी जीवन जीने के लिए शिवसेना शिंदे समूह के पूर्व नगरसेवक दीपक (बाबा) हांडे ने युवाओं को मोबाइल फोन का उपयोग कम करने और मैदानी खेल खेलने की सलाह दी। हांडे ने रविवार घाटकोपर ( प) के भटवाड़ी में संघर्ष क्रीड़ा मंडल की भूमि पर लाल मिट्टी डालने का उद्घाटन करने के दौरान उक्त बातें कही। कार्यक्रम में शिव सेना शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक अश्विनी दीपक हांडे, पूर्व शाखा प्रमुख संतोष सालुंखे, सुरेखा म्हात्रे, प्रकाश साबले आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बता दें कि दीपक (बाबा) हांडे हाल ही में अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए। दीपक (बाबा) हांडे एक साईं भक्त हैं और उनके पीछे उनके बड़ी संख्या में समर्थक है। वर्ष 2014 में, वह भटवाड़ी क्षेत्र से निर्दलीय नगरसेवक चुने गए। जिसके बाद वह शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी में शामिल हो गए। पिछले दिनों पिछले दिनों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विभिन्न विकास कार्यों को देखने और विभाग में विकास कार्य करने के उद्देश्य से हांडे शिंदे समूह में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि हांडे के पार्टी में आने से घाटकोपर पश्चिम विभाग में ताकत बढ़ गई है।वर्तमान युग में युवा और युवतियों को मोबाइल पर व्यस्त देखा जा रहा है। यदि बच्चे मैदानी खेल जैसे क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और अन्य खेल खेलते हैं, तो उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। हमारे देश में खेलों का बहुत महत्व है। खेल भी करियर का एक हिस्सा है। भटवाड़ी में शीघ्र ही खेल परिसर का निर्माण किया जायेगा। पूर्व नगरसेवक दीपक (बाबा) हांडे ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम अच्छे खिलाड़ी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button