इंसानियत शर्मसार,चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

यूपी के बरेली जिले में शनिवार को चार साल की एक बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बरेली के एक गांव की है।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।ग्रामीण बरेली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़िता के पिता मजदूर हैं। घटना के समय उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी,घर लौटने के बाद महिला ने पाया कि उसकी बेटी गायब है। वह उसकी तलाश करने लगी। महिला ने एक जगह बेटी के रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचकर देखा तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। लड़की की मां द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।वहीं एक दूसरा मामला शेरगढ़ से सामने आया। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव की किशोरी 11 मार्च को जंगल में बकरी चराने के लिए गई थीं। जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। स्वजन ने प्राथमिकी लिखाई थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित अमित को शेरगढ़ के टांडा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है,इसके अलावा एक और मामला कुंदरकी से समाने आया। मुरादाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे किनारे बसे एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने बताया कि उसके पति ट्रक चालक हैं और अधिकांश समय बाहर रहते हैं। पांच मार्च को उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर देवर और सास आ गए लेकिन, वे उसे ही धमकाने लगे। थानाध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपित जेठ समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button