जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
सीडीओ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल का किया अवलोकन
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में शनिवार को समग्र शिक्षा माध्यमिक राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपदस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शनिवार को आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ.शिवाकांत द्विवेदी ने किया।
इस दौरान जनपदस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संबंधी मुद्दे, जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जय विविधता संरक्षण एवं सुगमता मानव कल्याण में जीवन विज्ञान वैकल्पिक ऊर्जा सूचना संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी गणित भौतिक विज्ञान आदि विषय पर आयोजित मॉडल बनाए गए थे। सीडीओ ने
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में बनाए गए सभी मॉडलों का अवलोकन किया। बच्चों से उन मॉडलों के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए सभी मॉडलों की तारीफ की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।