मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल से सुश्री राधिका रसिक दीदी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
Ms. Radhika Rasik Didi from Rashtriya Lok Dal was appointed District President in Mathura
मथुरा:भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने वाले राष्ट्रीय लोकदल के मथुरा जिला संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने सुश्री राधिका रसिक को जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल मथुरा के पद पर नियुक्त किया।
पार्टी द्वारा सुश्री राधिका रसिक की सामाजिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक दक्षता और जन सेवा में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। उन्हें चौधरी चरण सिंह जी के किसान-मजदूर हितैषी विचारों और महिलाओं की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने तथा मथुरा जिले में पार्टी को अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने मथुरा में जिले ठाकुर जी की पोशाक, तुलसी माला, सिलाई-कढ़ाई और गोपी ड्रेस के रोजगार से महिलाओं को जोड़ने की बात कही। महिला सुरक्षा, स्वरोजगार के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त ब्रज क्षेत्र में दिव्यांगनों के रोजगार, वृक्षारोपण व यमुना शुद्धिकरण पर विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजू चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सुनीता सिंह को जिला अध्यक्ष हाथरस और सुनीता शर्मा को जिला अध्यक्ष आगरा, मथुरा से दीपमालिका को ब्रज क्षेत्र सचिव के पद पर नियुक्त करवाया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शशि शर्मा, सीमा चौधरी, जिला सचिव बेबी, रजनी अरोड़ा, सुनीता शर्मा, ममता शर्मा, लक्ष्मी देवी, पिंकी मौर्या, गीता, विमलेश, आदि महिलाएं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
उसके बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुश्री राधिका रसिक ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे चौधरी चरण सिंह जी के विचारों को आत्मसात करते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की सेवा करेंगी और मथुरा की जनता की आवाज बनेगी।