आजमगढ़: देशी तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा गया बदमाश

आजमगढ़:बिलरियागंज थाने की पुलिस ने अवैध तमन्चा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को उ0नि0 संजय उपाध्याय थाना बिलरियागंज मय हमराह को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमन्चा कारतूस के साथ कासिमगंज से बिलरियागंज देहात जाने वाले रास्ते पर किसी का इन्तजार कर रहा अगर जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सुचना पर उ0नि0 संजय उपाध्याय मय हमराह द्वारा बिलरियागंज देहात गौतम बुद्ध भगवान के गेट से अभियुक्त रब्बानी पुत्र मो0 फिरोज खान निवासी कासिमगंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 27 वर्ष को 01 देशी तमन्चा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 58/2024 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button