बलिया संघ का लक्ष्य गांव गांव तक शाखाओ का विस्तार करना।

रिपोर्ट संजय सिंह

रसड़ा, (बलिया) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा साप्ताहिक एकत्रीकरण मथुरा डिग्री कॉलेज में रविवार प्रातः काल संपन्न हुआ। जिसमें रामलला शाखा, संत रविदास शाखा , वीर सावरकर शाखा एवं श्रीनाथ शाखा के स्वयंसेवको ने भाग लिया। स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए नगर संघचालक श्याम कृष्ण गोयल ने कहा कि सन 2025 विजयादशमी के दिन संघ के 100 साल पूरे हो जाएंगे। संघ इस वर्ष शताब्दी वर्ष मनाएगा। संघ का लक्ष्य इस वर्ष गांव-गांव शाखाओं का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि शाखाओं के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति एवं संस्कार डालना ही संघ का लक्ष्य है।
इस अवसर पर जिला संघ चालक डॉक्टर रामबाबू , सह नगर संघचालक डॉक्टर सुरेश जी, नगर विस्तारक पंकज जी, नगर कार्यवाह संजय सिंह एवं सह नगर कार्यवाह विकास मौर्य जी भी उपस्थित रहे। प्रार्थना शिवम सोनी ने कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button