मतदाता सम्मान समारोह मे सम्मानित हुए मतदाता
रिपोर्टर संजय सिंह
नगरा(बलिया)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सम्मान के तहत नगरा के पाण्डेय रिसेप्शन हाल मे कार्यक्रम आयोजित की गयी। जिसमे मुख्यअतिथि भाजपा नेता छट्ठूराम राम ने कहा कि आज देश मे भाजपा की सरकार तब बनी है जब लोकसभा चुनाव मे मतदाताओं ने बढ चढकर भाग लेकर अधिकाधिक मतदान किया है। भारत मे जिस तरह से लगभग 65 करोड जनता ने मतदान कर लोकतन्त्र मे विश्वास किया है उससे संविधान की मजबूती को बल मिला है। अब यही उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 2027 के विधान सभा चुनाव मे उत्तर प्रदेश मे भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। सर्व प्रथम भाजपा के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस अवसय पर रणजीत कुशवाहा, प्रमोद सिह, दीपक कुमार, सतीश गुप्ता, शशि चौरसिया, दिलीप सिंह, अरविन्द सिंह, जय प्रकाश जायसवाल, राजेश पाण्डेय, सन्तोष पाण्डेय, कृष्ण कुशवाहा, अमरेन्द्र सोनी आदि रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी ने किया।