सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा 

समारोह का आयोजन कर उनकी जीवनी पर डाला गया विस्तार पूर्वक प्रकाश 

 

भदोही। सम्राट अशोक क्लब भारत खमरिया नगर शाखा द्वारा शनिवार को नगर में सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में समारोह एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में मौर्य समाज के लोग शामिल हुए।

इस दौरान शोभायात्रा नगर के मुकुल पट्टी से निकाली गई। जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए जगा पट्टी

पहुंची। उसके बाद शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान सम्राट अशोक क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के महान सम्राटों में से एक थे। सम्राट अशोक को बेहतर कुशल शासन प्रणाली के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का राज्यकाल ईसा पूर्व 272 से ईसा पूर्व 232 था। वें अखंड भारत के निर्माता थे। वर्तमान में भी विश्व के कई देशों ने उनकी शासन प्रणाली को अपनाया है। श्री मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, शांति व शाकाहारी जीवन प्रणाली के पक्षधर थे। कालिंग युद्ध में नरसंहार से द्रवित होकर सम्राट अशोक ने शांति, सामाजिक प्रगति एवं धर्म का प्रचार किया। वहीं सम्राट अशोक क्लब भारत के शाखा के नगर अध्यक्ष तीरथ राज मौर्य ने भी सम्राट अशोक के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नंद कुमार मौर्य, पन्नालाल मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, कृष्णकांत मौर्य, संजय मौर्य, कमल कुमार मौर्य, उदयराज मौर्य व शेष मणि मौर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button