आजमगढ़:पुलिस अधीक्ष ने पुलिस लाइन आजमगढ़ सभागार में किया “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट गैलरी” का उद्घाटन
Azamgarh: Superintendent of Police inaugurated “One District One Product Gallery” at Police Line Azamgarh auditorium
आजमगढ़:पुलिस अधीक्ष ने पुलिस लाइन आजमगढ़ सभागार में किया “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट गैलरी” का उद्घाटन ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गये वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट अभियान के अंतर्गत गैलरी का उद्घाटन प्रदेश में सर्वप्रथम आज दिनांक- 10.06.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाइन स्थित आजमगढ़ सभागार में किया गया।जनपद आजमगढ़ के सभागार में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट गैलरी का कार्य *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ चिराग जैन के नेतृत्व में *जिला उद्योग केन्द्र के उपायुक्त एस.एस.रावत के सहयोग से कारीगर लालमन व अबुशाद द्वारा पूर्ण कराया गया ।
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के दृष्टिगत प्रदेश के 26 जनपदो का प्रोडक्ट जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाईन स्थित सभागार में किया गया । जिनका विवरण निम्नवत है ।
1.आजमगढ़ – काली मिट्टी के बर्तन, रेशमी साड़ी
2. अलीगढ़ – ताला
3. भदोही – कालीन
4. बुलन्दशहर –सिरामिक
5. एटा – घंटी
6. हमीरपुर – जूती
7. जौनपुर – उनी दरी
8. कुशीनगर – केला रेशा उत्पाद
9. पीलीभीत – बासुरी
10. संतकबीर नगर – टेक्सटाइल
11. गोरखपुर – टेरा कोटा, कलश
12. बिजनौर – कास्ट कला
13. वाराणसी – बनारसी सड़ी
14. गाजीपुर – जूट वाल हैंगिग
15. लखनऊ – चिकनकरी
16. चंदौली – जरी-जरदोजी
17. फिरोजाबाद – काँच उत्पाद
18. बहराईच – गेहँ डण्ठल उत्पाद
19. मैनपुरा – तारकशी
20. प्रयागराज – मूँज उत्पाद
21. कानपुर देहात – एल्युमीनियम बर्तनउत्पाद
22. मेरठ – खेल सामाग्री
23. झाँसी – साफ्ट ट्वायज
24. मुरादाबाद – धातु शिल्प
25. चित्रकूट – लकड़ी का खिलौना
26. सोनभद्र – कालीन
27. वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ के *निजामाबाद की काली मिट्टी के बर्तन व मुबारकपुर की रेशमी साड़ी को दर्जा दिया गया
।