पूर्व एमएलसी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

आजमगढ़: जहानागंज स्थित चंद्रशेखर सिंह स्मारक ट्रस्ट पर आज पूर्व एमएलसी यसवंत सिंह के 67 जन्मदिन के अवसर पर आजमगढ़ व मऊ जिले के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओ ने मौके पर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई देते हुए इस कार्यक्रम में समलित हुए। जन्मदिन के इस कार्यक्रम में लगभग 67 किलो का केक काटा गया और लोगों में मिठाइयां बांटी गई पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जी ने हमें राजनीति का क ख ग सिखाया था उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे इस देश में आशीर्वाद में बड़ी शक्ति होती है आजमगढ़ और मऊ के लोगों का जो आशीर्वाद हमें मिला है वह निश्चित रूप से हमें नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगा साथ उन्होंने अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस देश की राष्ट्रीय संपत्ति हैं और एक दिन ऐसा जरूर आएगा कि दुनिया में हिंदुस्तान एक शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा जन्मदिन के अवसर पर जहा आए हुए शुभचिंतकों ने उनके लंबी उम्र की कामना की तो बड़ों ने आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल, पूर्व विधायक सगड़ी वंदना सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह, जहानागंज मंडल अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, चंचल चौबे, दिलीप तिवारी उर्फ जग्गू बाबा, लक्ष्मीकांत सिंह व रणजीत चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता दीपक भारती पत्रकार

Related Articles

Back to top button