कलश में गंगा जल भरने से पूर्व तट पर पूजन अर्चन करते श्रद्धालु
रिपोर्ट संजय सिंह
रेवती(बलिया)।* स्थानीय कस्बे के उत्तर टोला अखाड़ा नं. एक में नव निर्मित हनुमान मंदिर के तत्वाधान में आयोजित हनुमंत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का कलश यात्रा जुलूस सोमवार के दिन श्रद्धालुओ ने निकाला।यह जुलूस नगर के उत्तर टोला रेवती बाजार,बस स्टैंड के पश्चात गंगा तट के लिए रवाना हुआ।जुलूस में शामिल लोगो का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस जुलूस में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय,बलिराम चौधरी,जर्नादन चौधरी,मांडलू सिंह,राजा चौधरी,राजेश गुप्ता,सभासद भोला ओझा,गोलू पटेल,मुनमुन बाबा,जीतेन्द्र पाण्डेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय आदि लोग शामिल रहे।