भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुरन ने अवर अभियंता राजकुमार रंजन सिचाई विभाग बदलापुर के घर पर चस्पा किया कुर्की संबंधित नोटिस

अवर अभियंता मुलरूप से आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के निवासी हैँ

 

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़:पुलिस के अनुसार 3 दिसम्बर 2024 को मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश (भ्र0नि0अधि0) कोर्ट संख्या 2 वाराणसी SPE.ST 598/2024 सरकार बनाम राजकुमार रंजन सम्बंधित मु0अ0स0 204/20 धारा 13(1) बी , 13(2) पीसी एक्ट थाना कछवा मिर्जापुर से सम्बंधित अभियुक्त राजकुमार रंजन पुत्र रामलाल निवासी फुलवरिया थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ( वर्तमान नियुक्त अवर अभियन्ता सिचाई विभाग बदलापुर) जिला आजमगढ़ के विरुद्ध जारी 82 सीआरपीसी ( उद्दघोषणा) की कार्यवाही आज दिनांक 16.01.2025 को निम्नलिखित पुलिस बल समक्ष गवाहान के की गयी ।

कार्यवाई के समय मौक़े पर
उ0नि0 अभिषेक कुमार भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर,हे0का0 मुकेश सिंह यादव भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर, उ0नि0 अक्षयदीप सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ ,का0 उदयभान पासवान थाना बिलरियागंज आजमगढ मौजूद थे ।
पुलिस की इस कार्यवाई से गांव मे तरह तरह की चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button