Azamgarh:अवैध तमन्चा कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

अवैध तमन्चा कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

 अवैध तमन्चा कारतूस का निर्माण व तस्करी करने वाले अपराधियो व अवैध तमन्चा कारतूस रखने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.09.2024 को उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय मय हमराह द्वारा अभियुक्त अवधेश पुत्र घुरहू साकिन फत्तेपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 31 वर्ष को चेकिंग के दौरान फरीदपुर मोड़ से 01 देशी तमंचा व 01 जिन्दा कारतुस .315 बोर के साथ समय करीब 00.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 359/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।अभियुक्त के नाम प्रदेश के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं
1.मु0अ0सं0 359/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 319/2022 धारा 308,323,504,506 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
3.मु0अ0सं0 114/22 धारा 427/429 भादवि व 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 थाना गोला जनपद गोरखपुर।
4.मु0अ0सं0 379/23 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरत नि0 अधि0 थाना गोला जनपद गोरखपुर।
5.मु0अ0सं0 08/24 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना गोला जनपद गोरखपुर।
अभियुक्त के पास से  01 देशी तमंचा व 01 जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद किया गया l
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय, का0 अमन सिंह, का0 राजकुमार गौड़ थाना रौनापार, आजमगढ़।

Related Articles

Back to top button