केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान का बरहज नगर में जोरदार स्वागत।
जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया जनपद के बरहज नगर में
शनिवार की दोपहर भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री व बासगांव सांसद कमलेश पासवान का बरहज नगर आगमन पर नगर पालिका की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल सहित हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। चुनाव व केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद श्री पासवान, स्थानीय विधायक दीपक मिश्र शाका के साथ पहली बार कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में एनडीए सरकार ने अपने देश को विश्व पटल में उच्च स्तर पर स्थापित किया है। हमारी सरकार मोदी जी के नेतृत्व में लगातार जनपयोगी काम कर रही है। उन्होंनें चौथी बार बासगांव संसदीय क्षेत्र से अपनी जीत एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं एंव जनता को दिया। नगर पालिका कार्यालय पहुंचने से पूर्व समाजसेवी श्याम जायसवाल, क्रय-विक्रय समिति पर अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, तहसील पर अधिवक्ता नागेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह, अमरेंद्र गुप्त, विजय सिंह रिंकू, काशीपति शुक्ल, कृष्ण मोहन पाठक, मोहन उपाध्याय, अजय प्रताप सिंह, अंगद तिवारी आदि कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।