आजमगढ़:गोकशी के मुकदमे मे दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार; पूर्व मे इनके पांच साथियों को भेजा जा चुका है जेल

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी आजमगढ़:दिनांक 20.04.2024 को मोहल्ला पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ स्थित अब्दुल रउफ व अंसार हाजी के हाता मे अवैध रूप से प्रतिबंधित मांस विक्रय करने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर मय हमराह पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर मौके से घटना कारित करने वाले कुल 08 अभियुक्त मे से 05 अभियुक्तों क्रमशः1.

मोहम्मद जावेद पुत्र स्व0 मो0इशहाक निवासी बलुआ थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 32 वर्ष 2.इरशाद अहमद पुत्र स्व0 जाफर निवासी मोहल्ला पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 3. अब्दूल रउफ पुत्र हाजी नूर मोहम्मद निवासी पुराखिजिर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 59 वर्ष 4. मो0 जाहिद पुत्र स्व0 मो0इस्लाम निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 45 वर्ष 5.  खैरूल बरा पुत्र मो0 राशिद निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को मौके पर ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्तगणों के कब्जे से 320 किग्रा पड़वा/भैंस का मांश 06  ठीहा 03  इलेक्ट्रानिक तराजू, 05  पीड़ा, एक  05 किग्रा का बाट, 7  चापड़, 9  चाकू, 06 सुमी, 03 , कुल्हाड़ी, 11 राशि पड़वा, 08  भैंस, 08  भैंस का बच्चा, एक राशि गाय व एक राशि बछड़ा एवं मांस बिक्री के  9720 रूपये की बरामदगी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 153/2024 धारा 429/34 IPC व  4/25 A Act , व 3/5A(10)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम बनाम मोहम्मद जावेद पुत्र स्व0 मो0इशहाक निवासी बलुआ थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ आदि 08 अभियुक्त पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव द्वारा की जा रही थी। अभियोग मे तीन नफर अभियुक्त क्रमशः 1. अबूशाद पुत्र अब्दुल रउफ निवासी पुराखिजिर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 2. अंसार अहमद पुत्र झिनक निवासी पुराखिजिर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 3. इरशाद अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र नूरुल हक उर्फ झिनक निवासी पुराखिजिर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ वांछित चल रहे थे।

कल दिनांक 04.05.2024 को व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त क्रमशः 1 . अंसार अहमद पुत्र नूरुल हक उर्फ झिनक निवासी पुराखिजिर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 2. इरशाद अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र नूरुल हक उर्फ झिनक निवासी पुराखिजिर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को असरफिया यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे से से समय करीब 19.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। 1. अंसार अहमद पुत्र नूरुल हक उर्फ झिनक निवासी पुराखिजिर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ

2. इरशाद अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र नूरुल हक उर्फ झिनक निवासी पुराखिजिर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ

फरार अभियुक्तः- अबूशाद पुत्र अब्दुल रउफ निवासी पुराखिजिर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
धारा  मु0अ0सं0 153/2024 धारा 429/34 IPC व  4/25 A Act , व 3/5A(10)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ के तहत व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव, हे0का0 मनोज कन्नौजिया, हे0का0 त्रिलोकी मौर्य, का0 उमेश प्रजापति थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया l

Related Articles

Back to top button