कुशीनगर:विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव चलाया गया
रिपोर्ट: मसरूर रिजवी
कुशीनगर नगरविकास विभाग उत्तरप्रदेश द्वारा 11000 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का सजीव प्रसारण प्रदेश भर के विभिन्न निकायों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव चलाया गया। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में नपा के जलकल भवन में लाभार्थियों, कर्मचारियों और आमजन के बीच चल रहे लाइव समारोह में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी के बीच प्रदेश सरकार की 7 वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में बढ़ रहे शहरीकरण, स्वच्छता अभियान, पक्के आवास, जलनिकासी को प्रदेश की बड़ी उपलब्धि के रूप में परिभाषित किया। कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के मुखिया पूज्य महाराज जी के नेतृत्व में प्रदेश बीमारू प्रदेश की श्रेणी से बाहर निकलकर भारत के सर्वाधिक तेज गति से विकास करने वाला राज्य बन गया है। 100 से अधिक नगरनिकायों के सृजन के साथ ही सबसे तेज नगरीकरण के साथ प्रदेश सबसे ज्यादा हवाईअड्डों सहित सर्वाधिक एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश भी है। पिछले 7 वर्षों में नगरीय निकायों में दस गुने से अधिक के बजट वृद्धि को अभूतपूर्व बताते हुए उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित कर्तव्य हुए बताया कि आने वाले समय मे उत्तरप्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनने की राह पर है। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ ईओ सन्तराम सरोज, जेई रामबहादुर प्रसाद, बृजेश शर्मा, नीरज मिश्र, शुभम सिंह मंथन, धर्मेंद्र मद्धेशिया, गौतम गुप्ता, आकाश वर्मा, शिव मद्धेशिया, अमन मोदनवाल, भोला साहा, विकास मद्धेशिया, राहुल कन्नौजिया, विनय पाण्डेय, सचिन साहा, सागर जायसवाल, टिंकल पाण्डेय, गोविंद रौनियार, बालकृष्ण शर्मा, कृष्णा सैनी, नीलम देवी, अनिता गुप्ता, उषा देवी, सीमा देवी, मीना साहा, आदर्श जायसवाल सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी व अधिकारी सहित आमजन उपस्थित रहे।