मुंबई:चेंबूर में स्वातंत्र्य सैनिक कै.नारायण गजानन आचार्य ( डायमंड गार्डन) का लोकार्पण भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के हाथों हुआ संपन्न
रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई: चेंबूर में गत दिनों जाने माने स्वतंत्रता सेनानी कै. नारायण गजानन आचार्य ( डायमंड गार्डन) के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। बता दें कि पूर्व भाजपा नगरसेविका आशा सुभाष मराठे के वार्ड में आने वाले एक दर्जन उद्यानों मे से डायमंड गार्डेन , गाँधी मैदान का सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन गत दिनों शेलार के हाथों से संपन्न हुआ। समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा की देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने पूर्व नगरसेविका आशा ताई मराठे द्वारा अपने वार्ड में किए गए युद्ध स्तर पर विकास कार्यों के लिए उन्हें फायर फाइटर नगरसेविका की उपमा दी। समारोह में प्रमुख रूप से दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल शेवाले, भाजपा विधायक प्रसाद लाड, राहुल वालंज, सुभाष मराठे शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।समारोह के मुख्य अतिथि विधायक आशीष शेलार का पूर्व भाजपा नगरसेविका आशा मराठे ने शाल, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । जबकि शिवसेना शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले का स्वागत सुभाष मराठे द्वारा किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगरसेविका आशा ताई मराठे ने बताया कि डायमंड गार्डन चेंबूर की शान है और मैं सौभाग्यशाली हुं की मेरे प्रयास से इस उद्यान का सौंदर्यीकरण हुआ।