आजमगढ़:हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सामाजिक संगठन पूर्वांचल जनमोर्चा का छठवाँ स्थापना दिवस

रिपोर्ट:रोशन लाल
हिंद एकता टाइम्स
आजमगढ़:कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड में हर्षोल्लास के साथ सामाजिक संगठन पूर्वांचल जनमोर्चा का छठवां स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर संगठन ने 19 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करने और गरीबों को न्याय दिलाने के साथ ही अनेक संकल्प लिया.संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों और भ्रष्टाचार देश के लिए नासूर हो गए हैं इसलिए हमें यह संकल्प लेना पड़ा है | हम सरकार से कमीशन खोरी, घूसखोरी को देशद्रोह घोषित करने की मांग कर रहे हैं I गांव देहातों से लाखों लोग रोज कचहरी आते हैं I न्याय की आशा में आए इन लोगों को न्याय के बजाय तारीख मिलती है।जनता को शीघ्र और सस्ता न्याय की आवश्यकता है ताकि न्याय व्यवस्था में विश्वास बना रहे | ठेला, गुमटी, रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वालों को उनके स्थान से विस्थापित ना किया जाए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरकारी अधिवक्ता शत्रुघ्न चौहान ने पूर्वांचल जनमोर्चा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संगठन सामाजिक न्याय के लिए, गरीबों की भलाई के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा।नेता मंतराज यादव ने संगठन के प्रयासों को सराहा और कहा कि जब भी अन्याय के खिलाफ लड़ाई की जरूरत होगी तब हम उनके साथ खड़े नजर आएंगे| कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार दुर्गा राय, अब्दुल कादिर बागी, रमाकांत पांडे, सुरेश चंद्र यादव जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, अधिवक्ता यशवंत चौहान, राम प्रकाश त्रिपाठी, चंद्रमा गौतम, अनिता गौतम, विमल, सुदामी, नेहा, मीना, चंद्रकला, अनीता देवी ,मंजू यादव, संगीता गौतम विनीत सिंह चौहान, पुष्पा गौतम, सरिता, माधुरी, सविता, संजू गौड़ आदि का अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ और डॉ भीमराव अंबेडकर तथा भगवान विश्वकर्मा का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button