Azamgarh :राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में प्रदेश के दो पंचायत को किया गया पुरस्कृत

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में प्रदेश के दो पंचायत को किया गया पुरस्कृत

 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
पंचायतों एवं ग्राम सभा की क्षमता व प्रभावशीलता में अभिवृद्धि तथा उनका सुदृढीकरण किये जाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना को केन्द्र पुनरोधित योजना के रूप में 60ः40 (केन्द्रांशःराज्यंाश) के वित्तीय अनुपात में वर्ष 2018-19 से संचालित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कार्ययोजना के अनुरूप अनुमोदित गतिविधियों यथा-पंचायत प्रतिनिधियों/कर्मियों/संदर्भ व्यक्तियों का प्रशिक्षण, संदर्भ साहित्य विकास, मॉडल पंचायतों को लर्निंग सेंटर के रूप स्थापित करना, पंचायत भवन निर्माण/मरम्मत, कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना, पंचायतों को कम्प्यूटर डेस्कटॉप/लैपटॉप,जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का निर्माण/संचालन तथा राज्य/मंडल/जनपद स्तर पर तकनीकी व गैर तकनीकी मानव संसाधन की तैनाती आदि का संचालन किया जाता है।
भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से पंचायतों में ई-गवर्नेन्स की स्थापना हेतु विभिन्न सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को ई-ग्राम स्वराज के एकीकृत पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जा रहा है जिससे ग्राम पंचायतों में नियोजन, कार्यों के क्रियान्वयन तथा लेखा-जोखा का अनुश्रवण किया जा सके। ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु हैंड होल्डिंग सपोर्ट दिए जाने का कार्य भी इसी योजना अन्तर्गत किया जाता है। पंचायतों की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता हेतु पी.एफ.एम.एस का संचालन एवं अनुश्रवण को प्राथमिकता पर क्रियान्वित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु धनराशि रू० 373.04 करोड (रू0 223.82 करोड़ केन्द्रंाश एवं रु० 149.21 करोड़ राज्यांश) का बजट प्राविधान है जिसके सापेक्ष पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 05 जून, 2024 से धनराशि रु० 360.85 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस योजनान्तर्गत 01 अप्रैल, 2024 को राज्य एस.एन.ए. में धनराशि रू0 146.11 अवशेष प्रदर्शित थी एवं धनराशि रू0 29.62 करोड़ की नवीन स्वीकृति वर्ष 2024-25 में प्राप्त हुई है। इस प्रकार राज्य नोडल एकाउंट में वर्ष 2024-25 में उपलब्ध कुल धनराशि रु० 175.73 करोड़ के सापेक्ष धनराशि रू० 112.84 करोड़ का व्यय किया जा चुका है।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अन्तर्गत प्रदेश में कई प्रमुख कार्य कराये जा रहे है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन/कॉमन सर्विस सेंटर एवं पी.एल.सी. की वर्ष 2023-24 की 1055 यूनिट्स एवं 2024-25 की 1107 यूनिट्स का चिन्हांकन कर निर्माण हेतु रिपोर्टिंग करायी गयी जिसमें 779 कॉमन सर्विस सेंटर की यूनिट पूर्ण कराया गया है। राज्य स्तर एवं डी0पी0आर0सी0 के माध्यम से पंचायत डेवलपमेंट प्लान वर्ग में 10846 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण पूर्ण कराया गया। इसके अतिरिक्त 50347 पंचायत सहायक/ प्रधान/सचिव एवं खण्ड/जनपद स्तरीय अधिकारियों के ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन करते हुए प्रशिक्षण दिया गया है।
राज्य के बाहर पुणे. नई दिल्ली में 225 प्रधानों/अधिकारियों का एक्सपोजर विजिट भी कराया गया। त्रिस्तरीय पंचायतों द्वारा वर्ष 2024-25 की लगभग शत-प्रतिशत वार्षिक कार्ययोजनाएं तैयार कर ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपलोड करायी गयी। जनपद आगरा में ईंज ऑफ लिविंग पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुखों के एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन कर उन्हें पंचायतीराज के विभिन्न्ा कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया है। महिला पंचायत प्रतिनिधियों की 02 दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 19-20 दिसम्बर, 2024 में लखनऊ में किया गया।
पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स पर कार्य करते हुए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में 02 पंचायतों (ग्राम पंचायत मिलक अमावती मुरादाबाद-कार्बन न्यूट्रल कैटेगरी तृतीय पुरस्कार एवं ग्राम पंचायत भरतौल, बरेली बाल मैत्री पंचायत द्वितीय पुरस्कार) को पुरस्कृत कराए जाने की दिशा में कार्य किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button