देवरिया के धार्मिक स्थलों का बदलेगा स्वरूप, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
देवरिया।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर मण्डल रविन्द्र कुमार ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जनपद देवरिया में विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पथरदेवा के मछैला गांव स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य के लिए 131.97 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विकासखंड सलेमपुर के ग्राम मझौलीराज में दीर्घेश्वर नाथ मंदिर के विकास हेतु 125.91 लाख रुपये, ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 250.06 लाख रुपये तथा रुद्रपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 71.67 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
बरहज विकासखंड के ग्राम पकड़ी दुबौली स्थित जोगीवीर बाबा स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 69.61 लाख रुपये, जनपद देवरिया में पर्यटन कार्यालय भवन निर्माण के लिए 285.70 लाख रुपये तथा विधान सभा रामपुर कारखाना के कुशहरी गांव में विकास कार्य हेतु 292.55 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।
इसी क्रम में तहसील सदर के देवरही मंदिर स्थल के विकास हेतु 52.01 लाख, भटनी ब्लॉक में ठाकुर जी मंदिर एवं तालाब-झरना कुटी के जीर्णोद्धार के लिए 279.19 लाख, गौरीबाजार विकासखंड के ग्राम प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 101.16 लाख तथा रामपुर कारखाना के विशुनपुर बाजार स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर के विकास हेतु 103.33 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
पथरदेवा ब्लॉक के हेतिमपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर के विकास हेतु 107.93 लाख, ग्राम कोटवा में बावन मोर्चा दुर्गा स्थल के लिए 97.20 लाख, रुद्रपुर में करमैल माता स्थल के लिए 96.20 लाख और विधानसभा बरहज के बारीपुर स्थित हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 97.30 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।