बालिकाओं व महिलाओं को जानकारी देकर किया गया जागरूक
न्यायाधीश साधना गिरी व एसडीएम अरुण गिरी कंपोजिट विद्यालय जौहरपुर में पहुंचकर बालिकाओं, महिलाओं के संरक्षण एवं कल्याण से संबंधित दी कानूनों की जानकारी
भदोही। कंपोजिट विद्यालय जौहरपुर ज्ञानपुर में शनिवार को न्यायधीश साधना गिरी व एसडीएम अरुण गिरी पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा बच्चों से संवाद किया गया। साथ ही प्रधानाचार्य से शिक्षण संबंधित जानकारी ली गई। वहीं बालिकाओं व महिलाओं को विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान न्यायधीश साधना गिरी ने मौजूद महिलाओ व विद्यालय की बालिकाओं व महिलाओं के संरक्षण एवं कल्याण से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। साथ ही पाक्सो एक्ट की जानकारी देकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का काम किया।
उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व अनुशासन की तारीफ की। वहीं उपजिलाधिकारी अरुण गिरी ने छात्राओं की सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जागरूक किया। उन्होंने सभी छात्राओं से कहा कि परिषदीय विद्यालय में अच्छी शिक्षा दी जा रही है। ऐसे में सभी लोग खूब मन लगाकर पड़े और आगे बढ़कर अपने माता-पिता के साथ विद्यालय का नाम रौशन करें। एसडीएम ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि वें अपने बच्चों का नामकरण इस विद्यालय में कराए। बेटा-बेटी में भेद-भाव न करें। सभी को एक समान शिक्षा दें। समय से उनको विद्यालय में भेजें। उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री सचिन गिरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश गिरी, प्रधान भोलानाथ गिरी, सतीश चंद्र चौरसिया, सूबेदार, देवेंद्र कुमार सिंह व विवेक पांडेय सहित विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहें।