आठ वर्षिय विहान जोशी समुद्री तैराकी स्पर्धा में मारी बाजी

Eight year old Vihaan Joshi won the sea swimming competition

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी तालुका किवणी दीवे गांव का रहने वाला आठ वर्षिय विहान राजकुमार जोशी ने समुद्री तैराकी स्पर्धा में अपना कौतुक दिखिते हुए एलिफेंटा से गेटवे तक का सफर ३ घंटा ५९ मिनट ३७ सेकेंड में पुरा करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसके इस कामयाबी पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ हुआ है।
भिवंडी तालुका के ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला इलाईट इंग्लिश स्कूल चौथी कक्षा का क्षात्र विहान राजकुमार जोशी ने समुद्री तैराकी स्पर्धा में भाग लेते हुए एलिफेंटा से गेटवे आफ इंडिया लगभग १२ कलोमीटर का सफर ३ घंटा ५७ मिनट ३७ सेकेंड में पूरा कर के भिवंडी का नाम रोशन किया। और लोंगों क़ो सोचने पर मजबूर कर दिया कि राह कितना भी कठिन हो सहस और लक्ष्य पाने का इरादा हर मुश्किल को आसान बना देता है।पिंपल घर के रहने वाले प्रशिक्षक देवीदास पाटील के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षण लेने वाला विहान जोशी समुद्री तैराकी स्पर्धा के पहले अपने पिता के साथ कशेली के पास खाडी़ में जाकर अभ्यास किया करता था। विश्वास, साहस और आत्म बल को मजबूत रखते हुए समुद्री तैराकी स्पर्धा में भाग लेने का निर्णय लिया। उसे प्रेरणा देने के लिए एसोशिएशन के अध्यक्ष संतोष पाटील, प्रशिक्षक सुनील मयेकर,(अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश एक्वाटिक, एसोशिएशन) व परिवार रिस्तेदारों आस- पास के लोंगों तथा विद्यालय में स्वात करने वालों की लंबी कतार दिखाई दे रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button