Mumbai news:संगीताचार्य डॉ. विशेष नारायण मिश्र को अवध मार्तंड सम्मान से किया गया सम्मानित
रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
राज संगीतज्ञ हिंदू साम्राज्य परिषद संगीत श्रुंग से अलंकृत हिंदू धर्मनिष्ठ भजन सम्राट संगीताचार्य जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट उत्तरप्रदेश संगीत विभाग मे सहाय्यक आचार्य डॉ.विशेष नारायण मिश्र को शरद पूर्णिमा के विगत दिनो जनउद्घघोष सेवा संस्थान द्वारा लक्ष्मणपूर संवाद कार्यक्रम मे संगीतक्षेत्र मे विशेष योगदान हेतू अवध मार्तंड सम्मान से विभूषित किया गया।राजभवन के सामने लोकनिर्माण विभाग के परिसर विश्वेरय्या सभागार लखनऊ मे उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।इस दौरान जनउद्घोष सेवा संस्थान लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ,रंजना अग्निहोत्री की मौजुदगी मे रामानंदचार्य ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा उक्त न्यायालय के अधिवक्ता हरिंशकर जैन मानस मर्मज्ञ डॉ. लक्ष्मीमणि शास्त्री सुप्रसिद्ध उपन्यासकार नीरजा माधव सहित छह विभूतीयो को अवध मार्तंड सम्मान से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम मे सुप्रसिद्ध राम कथा वाचक प्रेम भूषण महाराज,राजीव अवस्थी,संध्या सुधा,शेषनारायण,तथा बडी संख्या मे लखनऊ के निवासी उपस्थित रहे।