चींटी की दवा मिलाकर रेलवे यात्रियों से लूट कल्याण लौहमार्ग पुलिस ने किया मामला दर्ज
Kalyan railway police registered a case of looting railway passengers by mixing ant medicine
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – पांडूचेरी एक्सप्रेस में सफर कर रही ६५ वर्षीय महिला को चींटी की दवा ठंडा पेय पदार्थ (कोल्ड्रिंक्स) में डालकर पिलाया महिला के वेहोश होने के बाद उसके शरीर पर सभी सोने के आभूषण लेकर अज्ञात लुटेरे फरार हो गए । यह घटना कल्याण रेलवे स्टेशन पर घटी है। महिला के शिकायत के आधार पर कल्याण लौहमार्ग पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी कल्याण लौहमार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस ननिरिक्षक पंढ़री कांदे ने दी है।
कल्याण लौहमार्ग पुलिस व्दारा मिली जानकारी के अनुसार उचगीदुर्ग जिला विजय नगर कर्नाटक की रहने वाली ५० वर्षीय महिला सुनीता बेलकरी अपने किसी निजी काम के लिए अपने रिस्तेदार के यहां आई थी। ९ मार्च को लगभग ९ बजे के आस-पास पुन: अपनी बहन लक्ष्मी व अपने रिस्तेदार के पांडूचेरी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। जब ट्रेन कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंची उसी वक्त एक अज्ञात व्यक्ति ने ठंड पेय पदार्थ (कोलड्रिंक)में चींटी की मारने की दवा मिलाकर महिला को पिलाया पिडित ५० वर्षिय महिला सुनीता ने कल्याण लौहपथ पुलिस स्टेशन में बताया कि कोलड्रिंक पीने के बाद मै बेहोश हो गई। मेंरे बेहोशी का फायदा उठाकर लूटेरों ने मेरे शरीर से २लाख ३३हजार ५०० रुपये कीमत के सोने के आभूषण निकाल कर फरार हो गए। कल्याण रेलवे पुलिस ने तीन लोंगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच कल्याण लौहमार्ग पुलिस कर रहि है।