खाकी पर चढ़ा होली का रंग, डीआईजी-कमिश्नर के साथ पुलिस लाइन में उड़ाई गुलाल, गीतों पर थिरके के पुलिसकर्मी

Holi color spread on khaki, Gulal with DIG-Commissioner at Azamgarh police line, Policemen danced to songs.

आजमगढ़ की पुलिस लाइन का नजारा शनिवार को कुछ अलग ही था, आम दिनों में पुलिस लाइन में जहां वर्दी पहने जवान अपने काम में व्यस्त नजर आते हैं वहीं शनिवार को वहां का माहौल सतरंगी था। पुलिस के जवान और अधिकारी होली के हुड़दंग में मस्त थे।दो दिन कानून व्यवस्था संभालने में व्यस्त पुलिसकर्मियों ने शनिवार को जबरदस्त उत्साह के साथ होली खेली

आजमगढ़: होली के मौके पर दो दिन तक कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने के बाद खाकी शनिवार को होली के रंग में रंगी नजर आई। आजमगढ़ पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली। इस डीआईजी सुनील कुमार सिंह और मंडल आयुक्त विवेक भी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे होली की शुभकामनाएं दी.होली त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उपरान्त आज आजमगढ़ पुलिस द्वारा खेली गयी होली, मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़,जिलाधिकारी आजमगढ़ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर दी गयी बधाई, शनिवार को होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन, आजमगढ़ में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ , जिलाधिकारी आजमगढ़, व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी ,प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा एक दूसरे पर फूलों की बारिश कर एवं अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गयी।

Related Articles

Back to top button