आजमगढ़:जब गरीबों की दिखी पीड़ा तब आशीष सिंह ने कंबल वितरण का उठाया वीणा

जरुरतमंदो को समाजसेवी आशीष सिंह ने बंटवाया 251 कंबल

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया विकासखंड के तुलापुर पोखरा गांव के 251 जरुरतमंदों को आज शनिवार को समाज सेवी आशीष सिंह ने कंबल वितरण करवाया ।कंबल वितरण समारोह में ग्राम प्रधान मुकेश प्रजापति, अनूप सिंह प्रबंधक ,सुभाष गुप्ता, सुधाकर यादव,अमला सिंह ने सभी जरुरतमंद व्यक्ति को कंबल वितरण किया गया।मुकेश प्रजापति ग्राम प्रधान और सुधाकर यादव ने बताया कि क्षेत्र के समाजसेवी आशीष सिंह द्वारा यह कंबल वितरण का कार्य कराया जा रहा है। तुला पुर पोखरा गांव में आज कंबल वितरण हुआ और इसी तरह आगे भी अन्य गांव के जरुरतमंद व्यक्ति को कंबल वितरण का कार्य कराया जाएगा। कंबल वितरण समारोह सभी जरुरतमंद को चाहे गरीब, विधवा ,विकलांग, बेसहारा सभी जरुरतमंद में कंबल वितरण किया गया। जिससे उनकी कुछ मदत हो सके ।आशीष सिंह ने बताया कि क्षेत्र के जरुरतमंद गरीब जनता असहाय व्यक्ति की मदद करना नैतिकता कर्तव्य है, जो आगे भी करते रहेंगे। आगे भी इन जरुरतमंद की मदद के लिए हम पत्थर रहेंगे। आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र हरैया विकासखंड के तमाम गांव के गरीब मजदूर किसान की मदद होती रही है और आगे भी होगी। इसके पहले भी सैकड़ों जरूरत मंदों में कंबल वितरण किया गया है।इस अवसर पर तुलापुर पोखरा गांव निवासी जीत बंधन यादव, जैश्री, रामधनी सिंह ,कौशल्या देवी ,भागवत देवी, गुजराती, केशव गुप्ता ,रामजीत, बरसाती, रामधन ,इंद्रावती ,सरस्वती, सरस्वती ,पार्वती, मूर्ति, बासमती, रानी पांडे ,रीना सिंह, मधु सिंह ,कुंती सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button