डीएम ने असहायों को कंबल वितरित कर दिया आत्मीय संबल
उन्होंने शेरपुर पिंडरा शिवनाथपट्टी एवं कुसौली हनुमान मंदिर पर जरूरतमंदों, असहायों को वितरित किया कंबल
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। समाज विकास मंच अध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में शेरपुर पिंडरा शिवनाथपट्टी में एवं कुसौली हनुमान मंदिर पर जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम विशाल सिंह द्वारा जरूरतमंदों सहित असहायों को कंबल वितरित किया गया। साथ ही उपस्थित पत्रकारों को डायरी व पेन देकर सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान कुसौली हनुमान मंदिर पर डीएम ने पूजा अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना किया। उन्होंने कुसौली हनुमान मंदिर स्थित तालाब पर मछलियों को दाना खिलाते हुए प्राणी मात्र के प्रति सेवाभाव पर बल दिया। उपर्युक्त दोनों कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनकर हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने अपील किया कि जिस प्रकार बढ़ते ठंड के प्रकोप के दृष्टिगत शासन के द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है। उसी प्रकार जनपद के प्रबुद्धजन, सक्षम और संपन्न लोग भी कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य में हिस्सा ले। इसे आगे बढ़ाएं जिससे कि गरीब असहाय लोगों को भी संबल और सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सभी योजनाओं को यथार्थ के धरातल पर पात्रता के आधार पर वंचित एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर अभिषेक पांडेय, इंद्र कुमार शुक्ल, ब्रह्म शंकर दुबे, कमलेश दुबे ,राकेश मिश्र, अरुण दुबे, प्रमोद दुबे, अनिल गुप्ता, चंदमूल, मुनेश्वर गुप्ता, डॉ.घनश्याम दास गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल व दिनेश सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।