सक्षम लोग आगे आकर रहे गरीबों में कंबल वितरित: डीएम 

नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का शुभारंभ कर डीएम ने वितरित किया 500 लोगों में कंबल वितरित 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

ज्ञानपुर,भदोही। डीएम विशाल सिंह ने मंगलवार को आनंद मेडिसिटी मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के निःशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का फीटा काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने वहां पर 500 लोगों के बीच ठंड से राहत पहुंचाने के लिए कंबल का भी वितरण किया।

इस दौरान डीएम ने हॉस्पिटल द्वारा आयोजित नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया जाना काफी सराहनीय कार्य है। वहीं नि:शुल्क हेल्थ चेकअप के साथ ठंड के मौसम में बुजुर्गों व महिलाओं तथा गरीबों व असहायों में 500 कंबल का वितरण किया जाना और भी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शीतलहरी व ठंड के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा अलाव की व्यवस्था सहित कंबल व गर्म वस्त्र का वितरण किया जा रहा है। शीतलहरी व कडाके की ठंड से बचने के लिए विभिन्न नगरीय निकायों व बाजारों में स्थाई व अस्थाई रैन बसेरा की भी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संस्थाओं के द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल व गर्म वस्त्र का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने असहायों व वंचितों को कंबल वितरित करने के लिए सक्षम लोगों को आगे आकर मदद करने की बात कही।

इस मौके पर हॉस्पिटल के हेड डॉ.एएन सिंह, डॉ.राजेश सिंह, डॉ आनंद सिंह, डॉ.दीपक सिंह, डॉ.संगीता सिंह, डॉ.मोनिका सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.घनश्याम दास गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

 

इनसेट

 

वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम में 1000 लोगों में डीएम ने बांटा कंबल

 

क्षेत्र के बढवापुर हनुमान मंदिर पर वृहद पैमाने पर कंबल वितरण करने के कार्यक्रम का समाजसेवी उत्कर्ष त्रिपाठी द्वारा आयोजन किया गया। जहां पर 1000 लोगों में डीएम विशाल सिंह के नेतृत्व में कंबल का वितरण किया गया।

इस दौरान डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों से आए वृद्धजनों, असहाय व गरीबों को ठंड से बचने के लिए कंबल व गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ठिठुरन भरी ठंड में जिला प्रशासन व समाज के लोगो द्वारा लगातार निःशुल्क कंबल वितरण किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आना चाहिए। आज जो ये कंबल वितरण किए गए हैं। वह बहुत ही गुणवत्तापूर्ण हैं। असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं। उनको चिह्नित कर मदद करने की आवश्यकता है। प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान करा रहा है। उनके नाम, पता, मोबाइल नंबर नोट कर सूची तैयार कराई जा रही है। गरीब, निराश्रित, असहाय लोगों को कंबल घर पर पहुंचाया जाएगा।

इस मौके पर संयोजक उत्कर्ष त्रिपाठी, प्रधान रमाशंकर गौतम, शिवांश पांडेय, प्रथम पांडेय, रितिक तिवारी, अनुज मिश्र, शिवम शुक्ला, रोहित शुक्ला, अतुल तिवारी, अमरेश पांडेय, अवधेश शुक्ला, सक्षम पांडेय, अखिलेश तिवारी, हर्ष त्रिपाठी, विक्रांत त्रिपाठी

आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button