Up news: दिव्यांग का शव पोखरे में उतराया हुआ मिला रानी की सराय स्थानीय थाना क्षेत्र के रानी की सराय स्थित रानी पोखरा में गुरुवार की सुबह को एक दिव्यांग का शव उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
रिपोर्ट: चंदन शर्मा
रानी की सराय पोखरे पर सुबह से ही टहलने व व्यायाम करने वाले लोग पहुंचने लगते हैं। वही रानी पोखरा पक्की सीढ़ी के पास एक दिव्यांग का शव पानी में उतराया हुआ देखा गया।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों के अनुसार बुधवार रात को दिव्यांग का वाकर पोखर के पास पड़ा हुआ था। लेकिन किसी को दिव्यांग की पोखरी में डूबने की भनक नहीं लग सकी। लेकिन सुबह को उसका शव पानी पर उतराया मिला। मृतक दिव्यांग आसमानी पैंट पहना हुआ था। जबकि गमछा सफेद शर्ट व वाकर सीढ़ी पर थे। दिव्यांग की उम्र लगभग 45 साल थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम को भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी।