श्रीराम मंदिर पर हुआ, भगवान श्रीराम का विवाह, भक्तों की उमड़ी भीड़
Sonbhadra/Uttar Pradesh. Adjacent to the police station located on Jharkhand border under Windhamganj police station area, Digambar Akhara Ayodhya connection last night Lord Shriram marriage ceremony program in Sriram temple like every year this year also under the leadership of Mahant Manmohan Das, auspicious moment Agahan Shukla Paksha Panchami Tithi. Hanuman temple priest Anand Kumar Dwivedi and Kali temple priest Rajuranjan in the caravan of pilgrims participating in the procession of Lord Shri Ram led by Hridayananda Conch sounds were echoed by Tiwari and Bhakti Sangeet in Ram ki Nikli Sawari, Ramji Ki Leela Hai Nyari, Jai Shri Ram, Jai Bajrangbali chanted by Barati DJs pulsing on Radhubar Hotel and Keshari Book Depot after a great breakfast arrangement. After leaving Barati Kalimandir, Sabzi Mandi, Sahu Chowk, Ramlila Ground, Halwai Chowk, we again reached Ram Mandir. Where the women present for the rituals to welcome the baratis Naina Devi, Tara Devi, Uttam Devi, Puja Devi, Indu Devi, Kajal Devi, Doli Devi, Urmila Devi, Kusum Devi, Sita Devi Anita Devi Radhika Devi Sandhya Devi made dung laddus. Greeted with melodious songs during se Parichhan. And to complete the marriage ceremony, Hridayanand Tiwari, Surendra Jaiswal, Sanjay Agarwal, Vijay Chaurasia, Pawan Rajak from the groom's party Lord Shri Ram and Ved Mohan Das Brahmachari, Vinay Upadhyay, Nandlal Kesari from the bride's party Mata Sita, Joined by Raju Upadhyay, Uday Kushwaha, Ramchandra Jaiswal followed by the priests in the flower garlanded wedding mandap. Nandlal Tiwari completed the marriage ceremony with all legal requirements. Vinay Upadhyay performed Bhai's ritual of conch pani and lava merai during the marriage. The women present during the wedding were welcoming the baratis with "Lava Merav Ho Vinay Bhaiya Bahini Tohar" and sweet-sweet insults. Hundreds of baratis of the area who participated in Lord Shri Ram's marriage were served various dishes as Prasad in Bhandare.
डिप्टी व्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। विंढमगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित थाने से सटे दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबंध श्रीराम मंदिर मे बीती रात भगवान श्रीराम का विवाह समारोह का कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महंत मनमोहन दास के नेतृत्व में शुभ मुहूर्त अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को पुजारी हृदयानन्द के अगुवाई में भगवान श्रीराम के बारात में शामिल बारातियों का काफिला में हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी व काली मंदिर पुजारी राजूरंजन तिवारी के द्वारा शंख की ध्वनि गुंज रहा था तथा भक्ति संगीत में राम की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, जय श्रीराम, जय बजरंगबली का उद्घोष लगाते बाराती डिजे पर झुमते हुए रधूबर होटल व केशरी बुक डीपो पर नाश्ते के उत्तम व्यवस्था के पश्चात बाराती कालीमंदिर, सब्जी मंडी, साहुचौक, रामलीला ग्राउंड, हलवाई चौक से निकलकर पुनः राम मंदिर पहुंचा।
जहां बारातियों के स्वागत में रीति रिवाज के लिए मौजूद महिलाएं नैना देवी, तारा देवी, उत्तम देवी, पुजा देवी, इंदु देवी, काजल देवी, डोली देवी, उर्मिला देवी, कुसुम देवी, सीता देवी अनीता देवी राधिका देवी संध्या देवी ने गोबर के लड्डू से परिछन के दौरान मधुर गीत से स्वागत किया। और शादी की रस्म को पूरा करने के लिए वर पक्ष भगवान श्रीराम की ओर से हृदयानन्द तिवारी, सुरेन्द्रजायसवाल, संजय अग्रवाल, विजय चौरसिया, पवन रजक शामिल हुए तथा कन्या पक्ष माता सीता की ओर से वेद मोहन दास ब्रह्मचारी, विनय उपाध्याय, नंदलाल केसरी, राजू उपाध्याय, उदय कुशवाहा, रामचंद्र जायसवाल शामिल हुए तत्पश्चात फूल माला से सजे विवाह मंडप में पुरोहित नंदलाल तिवारी ने पूरे विधि विधान के साथ विवाह की रस्म को पूरा किया। विवाह के दौरान शंखा पानी व लावा मेराई के लिए भाई का रस्म विनय उपाध्याय ने पूरा किया।
विवाह के दौरान मौजूद महिलाएं “लावा मेराव हो विनय भैया बहिनी तोहार”व मीठी-मीठी गालियों से बारातियों का स्वागत कर रही थी। भगवान श्रीराम के विवाह में शामिल हुए इलाके के सैकड़ों बारातियों को भंडारे में प्रसाद स्वरूप तरह-तरह के व्यंजन परोसा गया।