नगर में निकाली गई मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा  सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस के जवानों की तैनाती

सभी प्रतिमाओं को औराई के उगापुर नहर में किया गया बारी-बारी विसर्जित 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। नगर में उत्साह के साथ शुक्रवार को मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के सुरक्षा के मद्देनजर काफी कड़े बंदोबस्त किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती रहीं। सादे वर्दी में भी पुलिस व खुफिया विभाग के जवान शोभायात्रा की निगरानी करते हुए देखे गए। रात के 10 बजे सभी प्रतिमाएं नगर से औराई के उगापुर नहर में विसर्जन के लिए रवाना हो गई थी। डीएम विशाल सिंह नगर में पहुंचकर नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए पंडाल में कुछ देर रहने के बाद संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर वहां से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

नगर में स्थापित किए गए सभी प्रतिमाएं सायं के समय पूजा पंडालों से उठकर एकमा तिराहा के लिए रवाना होना शुरू हो गई थी। वहां पर पहुंचने के बाद प्रतिमाओं की नंबरिंग की गई। उसके बाद शाम के समय सभी प्रतिमाएं बारी-बारी से एकमा तिराहे से उगापुर नहर के लिए रवाना होना शुरू हो गई थी। शोभायात्रा में शामिल भक्त डीजे पर बज रहे भक्ति व फिल्मी गीतों पर नाचते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में उनके द्वारा अबीर-गुलाल उढ़ाए जा रहे थे। जो पटाखा को भी फोड़ते हुए आगे बढ़ रहे थें। नगर के कल्लन शाह तकिया पर जामा मस्जिद के पास सबसे अधिक सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त किए गए थे। जहां पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस के अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। शोभायात्रा में शामिल भक्त मां शेरावाली का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बीच-बीच में शोभायात्रा को रोक कर उनके द्वारा नृत्य किया जा रहा था। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी डॉ.तेजवीर सिंह, एसडीएम भान सिंह, सीओ प्रभात झा व तहसीलदार संजय कुमार पुलिसकर्मियों के साथ शोभायात्रा को विसर्जन के लिए रवाना करने में लगे रहे। जबकि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी मय हमराहियों के साथ चक्रमण कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाते रहे। रात के लगभग 10 बजे सभी प्रतिमाओं का शोभायात्रा विसर्जन के लिए उगापुर रवाना हो गई थी। जहां पर बारी-बारी से सभी प्रतिमाओं को नहर में विसर्जित किया गया। वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमारस्वामी बी. व डीआईजी आरपी सिंह ने उगापुर नहर का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, पंकज बरनवाल, उमेश गुप्ता मुन्ना, पन्नालाल यादव, विनीत बरनवाल, राजीव चौरसिया, गिरधारी जायसवाल, डीएम सिंह गहरवार, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सुभाष यादव, करुणाशंकर दुबे, अरविंद मौर्य, राजेश जायसवाल, शरद शर्मा, दानिश सिद्दिकी, हसीब खां, विकास राय, लवकेश सिंह, देवा जायसवाल, दीपू विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, रमेश सरोज, चंदन यादव, हरिलाल पाल, भरत जायसवाल, अजय सिंह व अरुण जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button