भाजपा लालगंज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद राजभर के जिले में प्रथम आगमन पर अतरौलिया में हुआ जोरदार स्वागत
Newly appointed district president of BJP Lalganj Vinod Rajbhar received a warm welcome in Atraulia on his first arrival in the district.
रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव
अतरौलिया/आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक लालगंज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद राजभर के जिले के प्रथम आगमन पर सौ सैय्या अस्पताल से ही जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में अतरौलिया के केसरी सिंह चौक स्थित साहनी मेडिकल हाल पर भाजपा के पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी रहे धर्मेन्द्र निषाद डॉक्टर राजू के नेतृत्व में फूल मालों से स्वागत किया गया । इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी द्वारा भोराजपुर में स्थित कार्यालय पर पटाखे व ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया, तत्पश्चात वृक्षारोपण भी किया गया। नीरज तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। । जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने भाजपा कार्यालय पर पौधरोपण कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना किए। वहीं गदनपुर चौराहे पर भाजपा नेता नवीन सिंह के नेतृत्व में ढ़ोल -नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमें सौपा है शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन से हम उन पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रितियाँ और नीतियों को जन जन तक पहुंचाना ही हमारी प्रथमिकता होगी। इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू व हर्षित सिंह के आवास पर स्वागत किया गया। अतरौलिया में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत सम्मान किया गया।इस मौके पर मुख्य रूप दीपक सिंह भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अतरौलिया, शेषमणि यादव, मण्डल उपाध्यक्ष,नवीन सिंह ,नीरज तिवारी, फूलचंद यादव, आनंद तिवारी, देवनारायण मिश्रा, रामचंद्र जायसवाल, चंद्रशेखर सिंह ,श्याम विहारी चौबे,तौफीक आलम,सक्कु सिंह, अंकित शुक्ला, प्रदीप पांडे, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।