रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में योग दिवस का किया जाएगा आयोजन।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।

देवरिया,  जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया है कि दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हजारों लोग एक साथ योगासन करेंगे। 21 जून को प्रातः 06 बजे से 07 बजे तक रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। महिला, पुरुष व बच्चों के साथ बुजुर्ग भी योग दिवस पर होने वाले आयोजन का हिस्सा बनेंगे। योग दिवस का थीम “योग स्वयं और समाज के लिए” रखा गया है।

इसके लिए जिलाधिकारी ने योग कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जहां अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है, वहीं समाजसेवियों व प्रबुद्ध लोगों से योग दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।सभी तहसीलों व ब्लाक मुख्यालयों पर भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओं, बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो। उन्होंने बताया है कि स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश स्वस्थ रहेगा, प्रगति करेगा इसके लिए जनपदवासियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए नियमित योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button