घोसी कोतवाली के कंधेलि गाव में अधेड़ की लाश मिलने से हाड़कम।
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के कंधेलि गाव के सिवान स्थित नलकूप पर 55 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार की भोर 5 बजे सुबह लाश मिलने से परिवार के साथ गाव में हड़कम मच गया। लोगों की सूचना पर पहुँचे कोतवाल राजकुमार सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। ए एसपी महेंद्र सिंह अत्रि भी मौके पर पहुँच कर जानकारी लेने के साथ कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया। घटना की जानकारी मृतक के पुत्र द्वारा नलकूप पर जाने पर सुबह हुई।
कंधेलि गाव निवासी रामसरीख राजभर 55 वर्ष प्रतिदिन की तरह रविवार की रात्रि घर से खाना खाने के बाद गाव के सिवान स्थित अपने नलकूप के पास बने मढ़यी मे सोने चले गए। सुबह उनका बड़ा पुत्र रतनेश राजभर नलकूप पर गया तो पिता को जगाने पर उनके न जागने पर उसने पास जाने पर पिता को मृत्यु पाया। पाया कि उनके चेहरे को किसी वस्तु से कुचला गया था। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुँचे कोतवाल राजकुमार सिंह ने जानकारी लेने के बाद लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। गाव मे रविवार को बारात में डीजे बजाने को लेकर उसके पुत्र से गाव के कुछ लोगों के विवाद की चर्चा रही। मृतक के दो पुत्रो रतनेश राजभर एवं रोशन राजभर का रोते रोते बुरा हाल रहा। घोसी पुलिस ने मृतक के पुत्र रतनेश राजभर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्त्या आदि का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ हर पहलू पर बिचार करते हुए जल्द से जल्द परदाफ़ास करे गी।