Mumbai news:नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य चंद्रकांत हंडोरे को राकांपा नेता संजीव उपाध्याय ने दी बधाई

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य के पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने की खुशी में राकांपा मुम्बई के उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।इस मौके पर उपाध्याय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा में निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने पर चेंबूर का गौरव बढ़ा है। हंडोरे ने एक लम्बे समय से महाराष्ट्र और यहां के लोगों की सेवा किया है। इनके राज्यसभा में जाने से यहां की जनता में खुशियां व्याप्त है। उपाध्याय ने यह भी बताया कि चंद्रकांत हंडोरे सत्ता में रहे या न रहें लेकिन इन्होंने आम जनमानस में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। हंडोरे के राज्यसभा में जाने से चेंबूर में विकास को गति मिलेगी। ऐसा विश्वास उपाध्याय ने जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button