बदायूं:भाकियू चढूनी ने किया इस्लामनगर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

इस्लामनगर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा इस्लामनगर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन ज़िलाध्यक्ष साहू द्वारा किया गया।
व्रहस्पतिवार को भाकियू चढूनी द्वारा इस्लामनगर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कुन्दावली मुसिया नगला पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत कर मिष्ठान वितरित किया गया। ज़िला उपाध्यक्ष आसिम उमर द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की टोपी बिल्लों को वितरित किया गया।
नव नियुक्त पदाधिकारियों में सोबरन सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष इस्लामनगर, राकेश कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रेमवीर मौर्य संगठन मंत्री, वीर सिंह ब्लॉक संयोजक, अनोज कुमार प्रचार मंत्री इस्लामनगर ब्लॉक व धर्मपाल मौर्य को ग्राम अध्यक्ष कुन्दावली मुसिया नगला ज़िलाध्यक्ष सतीश साहू द्वारा नियुक्त किया गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आसिम उमर, ज़िला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद मलिक, कासिम अली ब्लॉक सचिव अंबियापुर, अनवार शाह, सुनील झा, धर्मपाल, ओमप्रकाश, अनोज कुमार, वीर सिंह, सोबरन सिंह, प्रेमवीर मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button